Use words, not to hurt but to help others.
ईश्वर ज्ञान -
हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है,
हमारी कस्ती को पार कराने वाले, हमारे सुदर्शन चक्रधारी हैं |
दुःख-सुख,लाभ हानि, यश-अपयश,जीवन-मरण |
सबकी बागडोर संभाले हुए, लगाते हैं अपनी शरण |
नहीं समझ पाता मानव, उनकी अद्भतु क्रीड़ा को |
और धरा पर घूम रहा, धरे अहम् की बीड़ा को |
समय की गतिमान विधि, सदैव चलती रहती |
आते-जाते मानवता की, इतिहास सदैव ही रचती

No comments:
Post a Comment