संगीत -
ख़ुशी और व्यस्तता का, सबसे अजब सलीका है,
खाली समय को भरकर, जीवन को शांत कर लेता है |
मानव मस्तिष्क को पलभर में, राहत प्रदान करता है,
कठिन समय में साथ देकर, खुशनुमा बना देता है |
निभाता योग सा गुण, हार्मोनिक संतुलन रखता है,
और मित्रों की कमी को, संगीत हीं पूरा करता है |
बनकर शक्तिशाली यन्त्र, ध्यान की शक्ति बढ़ाता है,
हमेशा आगे बढ़ने में, भरपूर मदद करता है |

No comments:
Post a Comment