रहते सदैव खामोश, पर हैं बड़े उपयोगी,
दे जीवन दान प्राणी को, करते कर्म जैसे योगी |
भोजन-ईंधन साथ-साथ, और औषधि भी अपार,
रखते मिट्टी की पकड़, और लाते वर्षा बारम-बार |
प्रकृति का अनमोल उपहार, प्राणी जन निर्भर करते हैं,
बन रक्षक पृथ्वी का, दूषित होने से रोकते हैं |
बन रखवाला जानवरों का, जंगली जीवन के श्रोत हैं,
रसायन को सुद्ध कर, सोर, प्रदुषण को नियंत्रित करते हैं

No comments:
Post a Comment